Road Accident में मासूम समेत दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पटना: राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके में अलग अलग सड़क हादसों में एक बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गई। बच्चा समेत दो लोगों की मौत के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। पहली घटना पालीगंज थाना के मसौढा गांव में एनएच139 पर शिव मंदिर के पास शनिवार की शाम एक सड़क हादसे में 6 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित हो कर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। Road Accident Road Accident Road Accident

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे पुलिस की कुछ नहीं चली। सड़क जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि घटनास्थल के समीप सड़क में स्पीड ब्रेकर बनाई जाये साथ ही स्पीड कंट्रोल कैमरा भी लगाया जाये। ग्रामीणों ने मौके पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Road Accident Road Accident

यह भी पढ़ें – Begusarai: अक्षरा सिंह हाजिर हों…, कोर्ट ने इस मामले में दिया उपस्थित होने का आदेश…

इस दौरान मौके पर पहुंचे बीडीओ संजीव कुमार ने मृतक मासूम के परिजनों को 20 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रानीतालाब थाने के राजीपुर निवासी अंबुज राम का इकलौता बेटा आयुष अपने ननिहाल मसौढ़ा में रहता था। वह शाम को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था तभी महाबलीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर एनएच-139 पर ही महाबलीपुर बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महाबलीपुर निवासी चेता दास का 35 वर्षीय बेटे मंहगू दास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक घर से बाजार के लिए निकला था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   अंतरराष्ट्रीय Cyber ठगी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...