Advertisement
Advertisement

Dhanbad: चौकीदार बहाली प्रक्रिया के लिए सीएस कार्यालय में मेडिकल सर्टिफिकेट देने में धांधली!

Dhanbad: धनबाद में संपन्न हो रहे 330 पदों पर चौकीदार बहाली प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल जांच सर्टिफिकेट लेने के लिए उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन यहां भी दलालों की पो बारह है। अभ्यर्थियों को सीएस कार्यालय के कर्मी ही दलाल बनकर बरगला रहे हैं। उनसे प्रति अभ्यर्थी 1500 से 2000 रुपये तक की राशि ली जा रही है और यह भी धमकी दी जा रही है कि अगर किसी को बताया तो समझो मेडिकल फिटनेस में फेल।

Dhanbad: मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने में धांधली

ऐसे ही एक दलाल हमारे कमरे के सामने कैद हुआ जो अभ्यर्थियों से उनका मोबाइल नंबर एक कागज की पर्ची में लेकर उनका मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने में लगा हुआ था। हालांकि कैमरे के सामने वह अपने आप को पाक साफ बताते हुए बरगलाने की कोशिश की।

वहीं जब पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी सीएस कार्यालय का कर्मी इस तरह के गलत कार्य में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...