DM के आदेश पर सरस्वती पूजा को लेकर दोनों अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में शांति समिति की बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा में डीएम तरणजोत सिंह के आदेश पर सरस्वती पूजा को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हाई लेवल बैठक की गई। आयोजित बैठक मे तेज ध्वनि यंत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर अधिकारीयों ने दिए सख्त निर्देश बिना अनुमति के कोई आर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगी। एक तरफ जहां सदर मधेपुरा अनुमंडल के विभिन्न थाना परिसर और प्रखंडों में पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन के अध्यक्षता में उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरस्वती पूजा में तेज ध्वनि यानी डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर किसी भी पूजा पंडाल परिसर में बिना अनुमति के आर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है तो पूजा समिति के संचालक तथा कार्यक्रम के कलाकारों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कि जाएगी। इस दौरान बीडीओ लवली कुमारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर कहा कि पूजा के दौरान किसी भी आयोजित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाएगी।

यह भी देखें :

वहीं उदाकिशुनगंज एसडीएम एसजेड हसन ने बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि सरस्वती पूजा शांति और सौहार्द वातावरण में मनाया जाए ताकि प्रशासन को कोई कार्रवाई करना ना पड़े। चुकी जिले में इंटर परीक्षा भी चल रही है। इसे देखते हुए खासकर डीएम तरणजोत सिंह का सख्त निर्देश है। पूजा पंडाल में किसी भी तरह का तेज ध्वनि यंत्र का प्रयोग नहीं होगा। अगर ऐसा प्रतीत होता है तो उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में पूर्णतः डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम संभव नहीं है। अगर किसी भी जगह ऐसा होता है तो जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों तथा आयोजकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े : हथियार और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या व लूट के कई मामले दर्ज

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के अहम फैसले, Acharya भर्ती में...

 झारखंड हाईकोर्ट ने आचार्य भर्ती में पद सुरक्षित रखने, बच्ची की कस्टडी का आदेश रद्द करने और जमीन रिकॉर्ड सुधारने समेत अहम फैसले दिये।Jharkhand...