इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कुंडवाचैनपुर बॉर्डर के समीप सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। एसीएन समवाय को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान लेकर प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही निरीक्षक सामान्य आलोक कुमार के नेतृत्व में जवानों की विशेष पेट्रोलिंग टीम गठित की गई।

काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार युवक नेपाल से भारत की ओर अनधिकृत रूप से प्रवेश करता दिखाई दिया – SSB जवान

आपको बता दें कि करीब दोपहर तीन बजे काली मंदिर के समीप एक काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार युवक संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर अनधिकृत रूप से प्रवेश करता दिखाई दिया। पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक शराब के नशे में पाया गया। जब मोटरसाइकिल की सघन जांच की गई तो सीट के नीचे रखे पीले रंग के झोले में काली पॉलीथिन में लिपटा एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

Motihari Youth 1 22Scope News

SSB जवानों ने मौके पर ही हथियार को जब्त कर लिया और विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए जप्ती सूची तैयार की

वहीं एसएसबी जवानों ने मौके पर ही हथियार को जब्त कर लिया और विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए जप्ती सूची तैयार की। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। सीमा पर एसएसबी की इस मुस्तैदी से अवैध हथियारों की तस्करी की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

Motihari Youth 22Scope News

यह भी पढ़े : होली से पहले पिपराकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित 50 लाख की शराब बरामद…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...