Bokaro: नक्सलियों से एके-47 राइफल बरामद, भारी संख्या में जिंदा कारतूस भी जब्त

Bokaro: बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों से एके-47 राइफल बरामद की है। कल सुरक्षाबलों ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंशी जरवा डेगागढ़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान एके AK-47 राइफल, दो मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस, मैगजीन पाउच, नक्सली वर्दी, 1500 रुपये, सेविंग मशीन, कैंची, स्टील चम्मच, पावर चश्मा, नोटबुक, फेवीक्विक, बेसलिन, साबुन 128GB के दो पेन ड्राइव और 4 इंप्रोवाइज्ड बॉटल बम बरामद किये गये थे।

Bokaro: 22 जनवरी को दो नक्सली मारे गए थे

इस ऑपरेशन में बेरमो डीएसपी और पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मामले में 22 जनवरी को पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे और कई भाग गए थे। उस समय भी नक्सलियों के पास से एक एके 47 राइफल और कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किया गया था और फिर सर्च ऑपरेशन के तहत सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन चलाया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान डेगागढ़ा जंगल में चट्टान के नीचे सुराख में छिपाए गए नक्सली हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। यह जानकारी बोकारो एसपी ने मीडिया से बात करते हुए दी।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...