Advertisment

Victory for Armend Forces – AK-47, दो राइफल और जिंदा कारतूस बरामद

गया: बिहार के गया में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों की टीम के चले ऑपरेशन में एक AK-47 और दो बोर राइफल एवं जिंदा कारतूस की बरामदगी की गई है.

इसके अलावा अन्य सामग्री भी बरामद किए गए हैं. इसी सप्ताह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गिरफ्तार शीर्ष नक्सली अरविंद भुईया की निशानदेही के आधार पर यह ऑपरेशन चला.

AK-47 , दो राइफल और जिंदा कारतूस बरामद – रोशन गंज थाना के जंगल इलाके से मिली सफलता

गया जिले के रोशन गंज थाना के जंगल वाले इलाके से यह सफलता मिली है. जानकारी के अनुसार बिहार- झारखंड के सीमावर्ती गया के रोशन गंज थाना क्षेत्र के बीकोपुर और परसाचूआ जंगल के सतबहिनी पहाड़ी पर सुरक्षा बलों का ऑपरेशन चला.

इस अभियान में सुरक्षाबलों ने एक AK-47 और 2 बोर राइफल, जिंदा कारतूस एवं अन्य सामानों की बरामदगी की है.

गिरफ्तार शीर्ष नक्सली की निशानदेही पर चला ऑपरेशन

बताया जाता है कि हाल ही में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली अरविंद भुईयां ने कई सुराग पुलिस को दिए हैं, जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की टीम लगातार ऑपरेशन चला रही है. इसी क्रम में सोमवार को यह ऑपरेशन चला और अरविंद भुईया की निशानदेही पर बताए गए पहाड़ी वाले स्थान से उक्त हथियार एवं अन्य सामानों की बरामदगी की गई है.

शेरघाटी एसडीपीओ, सीआरपीएफ 159, रोशन गंज थाना की पुलिस थी शामिल

AK-47, दो राइफल और जिंदा कारतूस बरामद

इस ऑपरेशन में शेरघाटी एसडीपीओ के. रामदास, सीआरपीएफ 159 बटालियन के अधिकारी और जवान के अलावे रोशनगंज थानाध्यक्ष और अन्य टीम भी शामिल थी. घंटों चले ऑपरेशन के बाद यह सफलता मिली.

पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे AK-47 और राइफल को दबा कर रखा गया था. पत्थरों को काटकर हथियार व अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं. इसे नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखा गया था. ऐसे मिले सुराग के आधार पर सुरक्षाबलों की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. जंगल- पहाड़ी वाले इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...