Chatra: नक्सलियों ने पहले किया अपहरण, फिर कर दी हत्या, क्षेत्र में दहशत

Chatra: जिले के टंडवा में नक्सलियों ने लेम्बुआ गांव निवासी विष्णु उर्फ विशुन साव के अपहरण के बाद उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

Chatra: नक्सलियों का आतंक

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, हथियारबंद नक्सली, विष्णु साव के पदमपुर स्थित पाही वाले घर पर आ धमके। इसके बाद नक्सलियों ने उसकी मां व पिता को बंधक बना लिया और विष्णु साव को अपने साथ अपहरण कर ले गये। इसके बाद धमधमिया जंगल में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...