Chatra: टीएसपीसी नक्सलियों ने चतरा पुलिस को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा

Chatra: टीएसपीसी नक्सली दस्ते का खूंखार व 15 लाख का इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने चतरा पुलिस को चेतावनी दी है। संगठन के रीजनल कमांडर मन मंजीत ने प्रेस रिलीज जारी कर गिरफ्तार नक्सली आक्रमण गंझू सहित दो और नक्सलियों को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश करने की चेतावनी दी है।

Chatra: पुलिस को नक्सलियों की चेतावनी

प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है, “टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर आक्रमण जी उर्फ रबीन्द्र गंझू उर्फ राम विनायक सिंह भोक्ता को चतरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा 5 दिन पहले तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। यदि पुलिस 24 घंटे के अंदर न्यायालय के समक्ष पेश नहीं करती है तो आगमन बंद कर दिया जाएगा। साथ ही चतरा के आसपास क्षेत्र में हो रहे कार्य को आग के हवाले कर दिया जाएगा।”

Chatra: ‘भरी नुकसान उठाना पड़ सकता’

आगे कहा गया है, “आज खासकर झारखंड पुलिस को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड में कदम रखने की जगह तक नहीं थी। आज टीएसपीसी संगठन का देन है कि अच्छा से आना-जाना कर ले रही है। जल्द से जल्द कोर्ट के समक्ष उपस्थित करें, अन्यथा क्षेत्र में जल्द ही भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है।”

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...