Chatra में नक्सलियों का आतंक – ट्रैक्टर और सवारी वाहन फूंके

Chatra: हथियारबंद नक्सलियों ने चतरा जिले में दहशत फैलाते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव में बुधवार देर रात को दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक सवारी वाहन और एक ट्रैक्टर को आगे के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Chatra: दो वाहनों को आग के हवाले

जानकारी के अनुसार, भारी संख्या में पहुंचे नक्सली एक व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। जब वह घर पर नहीं मिला तो नक्सलियों ने उसके घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और सवारी वाहन को जला दिया। साथ ही, उसके घर और एक अन्य ग्रामीण के घर को बाहर से ताला जड़ दिया।

Chatra: नक्सलियों ने फैलाई दहशत

जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पर पुलिस को सहयोग देने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि, उसने पहले अफीम (पोस्ता) की खेती नष्ट करने में पुलिस की मदद की थी। इस कार्रवाई में उसने ट्रैक्टर मुहैया कराया था, जिसके बाद कई लोगों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं इस नक्सली घटना के बाद से लेंबोडीह विशनपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...