सारण पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 48 घंटे के अंदर अपराधियों को धर दबोचा

सारण : छपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहाजीतपुर के कोलवा स्थित प्रियंका ज्वैलर्स में हुई लूट का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपराधी फरार हो गया। एसपी डॉ. कुमार आशीष के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिंडरा स्कूल के पास छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों में जलालपुर के रवीश कुमार और संजीत कुमार, सिवान जिले के अजय सिंह तथा विनोद कुमार यादव शामिल हैं। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड अजय कुमार है। जिस पर बिहार और बंगाल में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की गई। पूछताछ में अपराधियों ने न केवल सहजीतपुर के ज्वैलर्स लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बल्कि गोपालगंज के कुचायकोट में हुई ज्वैलरी शॉप की लूट (थाना कांड संख्या-30/25) में भी अपनी भागीदारी स्वीकार की।

यह भी पढ़े : पश्चिम बंगाल के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी देखें :

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...