Advertisment

झारखंड बजट और नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की हुई बैठक, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड सरकार के बजट एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह परिचर्चा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। इसमें अबुआ बजट 2025 पर चर्चा की गई। इस परिचर्चा में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी बेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, कांग्रेस के उप विधायक दल नेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और कई विधायकों के साथ-साथ पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।

झारखंड बजट को लेकर कांग्रेस की बैठक

बैठक के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड का अबुआ बजट पूरी तरीके से आम जनता के लिए होगा। 5 साल पूरे होने के बाद हम जनता के बीच गए और हमारी सरकार दूसरी बार बनी। अब हम लोगों ने काम करना शुरू कर दिया है और आगे कैसे काम करेंगे, इस पर आज चर्चा हुई। आगे गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी को कैसे लागू करें, इसके मध्यनजर बजट लाया जाएगा। युवाओं के, पेंशनर्स के, महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बजट पर चर्चा की गई। आज के चर्चा के बाद सभी मिनिस्टर इस पर चर्चा करेंगे और फिर बजट तैयार किया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव पर भी चर्चा

वहीं झारखंड में निकाय चुनाव होने है। निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग तरीके से तैयारी कर रही है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी में दलगत निकाय चुनाव कराने की इच्छा जाहिर की है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अगर दलगत चुनाव होता तो बेहतर होता है। कई राज्यों में दलगत चुनाव होते भी हैं। गुलाम अहमद मीर ने कहा कि दलगत चुनाव होने की वजह से पता भी चल पाता है कि कौन कितना मजबूत है। क्योंकि शहर का वोटर महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में शहर में किसकी सरकार बनती है, उससे उसकी मजबूती भी पता चलती है।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...