Ranchi ACB Action: बड़ी गिरफ्तारी, Vinay Choubey के साले की पत्नी को फ्लैट बेचने वाला कारोबारी अरेस्ट

Ranchi ACB Action:रांची में आय से अधिक संपत्ति केस में ACB की बड़ी कार्रवाई। विनय चौबे के साले की पत्नी को फ्लैट बेचने के मामले में दिल्ली के कारोबारी की गिरफ्तारी।


Ranchi ACB Actionरांची: रांची में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में आरोपी बनाए गए पूर्व वरिष्ठ अधिकारी विनय चौबे और कारोबारी विनय सिंह से जुड़े लेनदेन की जांच के क्रम में एसीबी ने दिल्ली निवासी कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार सरदार सुरेंद्र सिंह से पूछताछ के दौरान कई अहम सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।


Key Highlights

  1. आय से अधिक संपत्ति केस में ACB की बड़ी कार्रवाई

  2. दिल्ली के कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार

  3. मुकुंद अपार्टमेंट के फ्लैट सौदे से जुड़ा मामला

  4. विनय चौबे के साले की पत्नी के नाम खरीदा गया था फ्लैट

  5. बाद में करीबी कारोबारी की पत्नी को बेचे जाने का खुलासा


Ranchi ACB Action:मुकुंद अपार्टमेंट के फ्लैट सौदे पर फंसा मामला

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक सरदार सुरेंद्र सिंह ने ही रांची के लालपुर स्थित मुकुंद अपार्टमेंट में एक फ्लैट प्रियंका त्रिवेदी के नाम बेचा था। प्रियंका त्रिवेदी, विनय चौबे के साले शीपिज की पत्नी हैं। जांच में सामने आया है कि यह फ्लैट लगभग 43 लाख रुपये में खरीदा गया था।

Ranchi ACB Action:बाद में करीबी कारोबारी की पत्नी को बेचा गया फ्लैट

एसीबी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए इसी फ्लैट को बाद में विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को बेच दिया गया। इस पूरे लेनदेन को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ranchi ACB Action:पूछताछ में असंतोषजनक जवाब बने गिरफ्तारी की वजह

एसीबी सूत्रों के अनुसार सरदार सुरेंद्र सिंह से फ्लैट की खरीद बिक्री, पैसों के स्रोत और लेनदेन की प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल किए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी का निर्णय लिया गया। एजेंसी अब इस सौदे से जुड़े अन्य दस्तावेजों और बैंक ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...