साइकिल से लगी टक्कर बनी मौत की वजह, 2 पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, 22 नामजद

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में गुरुवार को साइकिल से लगी मामूली टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 55 वर्षीय मधेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान स्व. चितावन के पुत्र मधेश पासवान के रूप में हुई है

मृतक की पहचान स्व. चितावन पासवान के पुत्र मधेश पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि गांव की एक किशोरी साइकिल चलाते हुए सूरज कुमार की पत्नी से टकरा गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने मधेश पासवान की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।

Gaya Marpeet 1 22Scope News

घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर हंगामा किया

घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

Gaya Marpeet 22Scope News

पुत्र सूरज के बयान पर 22 लोगों के खिलाफ हत्या व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है – SDPO सुशांत कुमार चंचल

मृतक के पुत्र सूरज कुमार के बयान पर 22 लोगों के खिलाफ हत्या व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : घने जंगल में नक्सलियों का छिपाया हथियार का जखीरा बरामद, SSB-पुलिस का संयुक्त अभियान सफल…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Sand Price: आज आधी रात से NGT की रोक खत्म,...

 झारखंड में 15 अक्टूबर की आधी रात से NGT की रोक खत्म होगी। 16 अक्टूबर से 14 बालू घाटों से वैध उठाव शुरू हो...

JTET Admit Card 2026: आज से डाउनलोड होंगे झारखंड शिक्षक पात्रता...

JTET Admit Card 2026 आज 15 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। जानें परीक्षा का समय, जरूरी दस्तावेज...

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...