मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी लगभग 363 करोड़ रुपए की सौगात

बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में आज यानी दो फरवरी को बांका जिले को 362 करोड़ 75 लाख 77 हजार रुपए की लागत से कुल 178 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 128 करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपए की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन और 234 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपए की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

प्रगति यात्रा के क्रम में रजौन प्रखंड के नवादा खरौनी पंचायत स्थित स्मार्ट विलेज (उन्नति ग्राम), बाबरचक का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज, बाबरचक का भ्रमण कर उपलब्ध करायी गई बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बाबरचक का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने बच्चों एवं शिक्षकों से बातचीत की। बच्चों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि कि आप सभी खूब मन लगाकर पढ़िए और आगे बढ़िए। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत सृजित कराए गए तालाब का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे ढंग से यहां तालाब का निर्माण कराया गया है। इसके किनारे लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया गया है।

Nitish Banka 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने तालाब के किनारे पौधारोपण भी किया। स्मार्ट विलेज, बाबरचक में जीविका समूह के ग्रामीण हाट का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस दौरान जीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा विभिन्न निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने ने अवलोकन किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से हम महिलाओं का कल्याण हुआ है। हम सभी जीविका दीदियों की आर्थिक स्थिति में निरंतर बेहतरी आ रही है। हम सभी काफी खुश हैं. हमारे बच्चे पढ़ रहे हैं। जीविका समूह इसे जुड़कर हमलोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। सरकार की तरफ से जीविका समूह एवं उनसे जुड़ी जीविका दीदियों को बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि सभी जरुरतें जो होंगी उसे पूरा किया जाएगा।

Nitish Banka 3 22Scope News

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के विभिन्न जीविका समूहों से जुड़ी वीदियों को व्यवसाय हेतु तीन करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 86 करोड़ 34 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकापार्जन योजना अंर्तगत ई-रिक्शा की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज, बाबरचक स्थित समेकित बाल विकास परियोजना का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध करायी गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चे ही हमारी भावी पीढ़ी हैं, जो देश का भविष्य हैं, इन्हें ठीक ढंग से पड़ाइए। इन्हें इस ढंग से पढ़ाइये कि पढ़ाई के प्रति इनकी रुचि बढ़े और यह एक अच्छा नागरिक बन सकें। बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत निर्मित कराए गए सामुदायिक भवन सह वर्क शेड आदर्श ग्राम बाबरचक का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज बाबरचक में बसाए गए भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा प्रदान किया।

Nitish Banka 4 22Scope News

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह उन्नति घाम स्मार्ट विलेज, बाबरचक गैरमजरूआ जमीन पर स्थापित गया है जिनमें वैसे परिवारों को बसाया गया है जो बेघर और भूमिहीन हैं। इस आदर्श ग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विद्यालय चिकित्सा सेवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्र, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, ग्रामीण हार्ट, सामुदायिक भवन जैसे हर प्रकार के बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। स्मार्ट विलेज बाबरचक के भ्रमण के के क्रम क्रम में में मुख्यमंत्री ने ने नवनिर्मित खेल मैदान का उद्धघाटन कर निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत भी की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार, सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना के तहत 50 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री निजी (अन्य प्रजाति) पौधशाला के तहत प्रोत्साहन एक लाख 80 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक, पांच चेक, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का अंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोस का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से चार लाख रुपए का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।

Nitish Banka 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ओढ़नी जैम द्वीप रिजॉर्ट, बांका का उ‌द्घाटन कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रिजॉर्ट के प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणाधीन थीम थीम पार्क तथा कॉटेज का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल बांका के लिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर मौजा में चिन्हित की गई भूमि का स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांका चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराएं। इस अस्पताल के बन जाने से बांका एवं आसपास के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श पाने त्सकीय परामर्श पाने एवं इलाज कराने में सुविधा में सुविधा मिलेगी।

Nitish Banka 6 22Scope News

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत 534.53 करोड़ रुपए की लागत से सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर कटोरिया-चांदन-दर्वमारा पथ (एसएच-22) एवं पथ प्रमंडल-बांका अंतर्गत 255.18 करोड़ रुपए की लागत से भागलपुर-अमरपुर-बांका पथ (एसएच-25) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से विकसित किए जाने वाले इन पथों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पथों का विकास ठीक ढंग से कराएं। इन सड़कों के चौड़ीकरण हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से होगा। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही समय की बचत भी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांका पुलिस केंद्र के प्रांगण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांका पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड को ठीक ढंग से विकसित कराएं ताकि यहां लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पुलिस केंद्र के परिसर में खेल-कूद, रनिंग ट्रैक एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण भी कराएं।

Nitish Banka 7 22Scope News

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सह बांका जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधायक मनोज यादव, विधायक भूदेव चौधरी, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनीष कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Banka 10 22Scope News

यह भी देखें :

घोषणाएं

1. जैसा हमने अभी बताया कि बांका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। आज हम इसके निर्माण के लिए चिन्हित भूमि को देखने गए।

2. बांका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।

3. सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक कांवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों से गुजरता है।

4. अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

5. बांका जिला अंतर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

Nitish Banka 8 22Scope News

6. रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गांव में एक नया चेक डैम बनाया जाएगा।

7. कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

8. गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।

9. बांका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

Nitish Banka 9 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने चौथे चरण की भागलपुर से की शुरुआत, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...