सरस्वती पूजा पंडाल सजाने के क्रम में नाबालिग भाई ने अपने ही भाई को मारी गोली

पूर्णिया : मूर्ति सजाने के दौरान भाई ने भाई को गोली मारी। गोली मारने वाला उसी के पड़ोस का रहने वाला है जो रिश्ते में उसका भाई लगता है। घायल बच्चे की पहचान कटिहार जिले के रौतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहरखा गांव निवासी सुनील यादव के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

घायल बच्चे ने बताया कि सरस्वती पूजा पंडाल सजाने के लिए मध्य विद्यालय बाहरखा स्कूल में सरस्वती पूजा हो रही है। सभी बच्चे पूजा का पंडाल सरस्वती पूजा का तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कक्षा आठ के छात्र जीतू कुमार भी पंडाल सजा रहा था। जीतू कुमार कमर में हथियार लेकर आया था और बातचीत के क्रम में कहा कि हम घर से हथियार लेकर आए हैं।

यह भी देखें :

वहीं अपने चचेरे सोनू को कहा कि तुमको गोली मारकर देखते हैं लगता है कि नहीं। इसी दौरान जीतू ने सोनू के सीने पर गोली चला दी गोली सीने के आर पार हो गई। गोली लगने के बाद सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां बच्चे का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : STF, CRPF व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...