तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- बेनीपट्टी की घटना से हूं दुखी, बिहार में कानून व्यवस्था ठप

मधुबनी : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। मधुबनी जाने के दौरान उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी में जिस तरह से दर्दनाक घटना घटी है, उससे मैं काफी मर्माहत हूं। जिस तरह से एक अल्पसंख्यक को बिहार पुलिस के डीएसपी ने पुलिस वालों के साथ मिलकर जिस तरह से बिना किसी वजह के पिटाई की गई है, जिससे मैं काफी दुखी हूं। इसलिए हम पीड़ित से मिलने मधुबनी जा रहे हैं। यह सिर्फ मधुबनी के बेनीपट्टी की वारदात नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की कई वारदात घट चुकी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ महीने पहले राहुल कुमार झा को थाने वालों ने ऑटो चालक मुन्ना झा की हत्या कर दी  और लगातार नामजद अभियुक्तों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है।‌ घटना महज जगत गांव की है। 29 साल पहले सुनील झा कंपाउंडर की हत्या कर दी गई। महीने बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। ढाका गांव में पुलिस ने महिलाओं बच्चों को खूब पिटाई की थी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जो घटना मौलाना की आई है पुलिस ने जबरदस्ती पीटने का काम किया है। मैं पूरी तरीके से कह सकता हूं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत व्यवस्था में चल गए हैं। बिहार में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गया है। पुलिस वाले संविधान का शपथ लेते हैं।

अगर मानसिकता आरएसएस और किसी और के विचारधारा को लेकर के चलते हैं तो यह गलत है। आप लोग जनता के नौकर हैं। जनता के पैसे पर आपका महीना मिलता है। आप जनता को बेरहमी से पिटाई करते हैं। थाना और ब्लॉक सभी जगह घूसखोरी हो रही है। इस तरह की मानसिकता पुलिस वालों की है। इसकी घोर निंदा होनी चाहिए। हम आपको बताना चाहते हैं कि अगर कोई भी मुसलमान भाइयों को बुरी नजर से देखने का काम करता है यह बिल्कुल गलत है।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने कहा कि जबतक हमलोग डीएसपी को सजा नहीं दिला देते तबतक हमलोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। हमारा दल मानवाधिकार भी जाएगा। तमाम घटनाओं की शिकायत भी करेगा। जिस तरीके से पिटाई किया है यह दर्दनाक घटना है। दरभंगा और मधुबनी जदयू-बीजेपी का 20 सीट है। एनडीए के नेताओं ने प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है। अगर इस तरह की मानसिकता पुलिस की ओर से फैलाई जाएगी तो लोगों के साथ न्याय नहीं अन्याय होगा। कहीं भी किसी के साथ अन्याय होगा तो तेजस्वी लड़ने का काम करेगा। लॉ एंड ऑर्डर पर हम लगातार बुलेटिन जारी करते हैं। बिहार में एक दिन में 500 राउंड गोलियां चलाई जाती है लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे की सुसाइड पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जानकारी मिली है, दुखद सूचना प्राप्त हुई है। जब हम पटना आएंगे तो मुलाकात करने जरूर जाएंगे।

यह भी देखें : विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- घबराहट और भयभीत हैं विपक्ष के नेता

महीप राज की रिपोर्ट

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...