Bihar Politics: सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले युवराज को जनता नहीं करेगी स्वीकार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में मंगलवार को विभिन्न विभागों में नवनियुक्त जेई समेत कुल 6837 कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया।‌ पथ निर्माण विभाग में भी 530 जेई को नियुक्ति पत्र दिया गया है।‌ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार बढ़ रहा है।‌

आज मुख्यमंत्री ने जेई को नियुक्ति पत्र दिया है।‌ इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि महागठबंधन की सरकार में वे कई विभागों के मंत्री थे।‌ उनके एक भी विभाग में किसी की नियुक्ति नहीं की गई।‌ बिहार में इस वर्ष अभी तो शुरुआत है।‌ बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार के कार्यकाल में रोजगार भी मिलेगा और नौकरी भी, यह एनडीए सरकार की गारंटी है।‌

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रोजगार – स्वरोजगार के लिए विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार कर रहे हैं।‌ इस दौरान तेजस्वी यादव के द्वारा नौकरी देने का श्रेय लेने के मामले में उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के 15 वर्षों के कार्यकाल की कोई उपलब्धि बताएं।‌ वे खुद दो दो बार उप मुख्यमंत्री रहे लेकिन बावजूद इसके उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।‌ वे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।‌

न तो उनके पास कोई विजन है न कोई मिशन।‌ उनका एक ही मिशन है क्राइम करने वाले को बढ़ावा देना और पोषित करना।‌ इस दौरान विजय सिन्हा ने राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर कहा कि देश में कहीं भी आने जाने का सबको अधिकार हैं, वे आ रहे हैं तो इससे कुछ दिक्कत नहीं है।‌ जनता जानती है कि सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले युवराज हैं उन्हें अब जनता नहीं स्वीकार करेगी।‌ जमीन पर काम करने वाले और जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने वाले को ही जनता सिर्फ स्वीकार करेगी।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कल Patna आयेंगे राहुल गांधी, NDA ने कहा ‘स्वागत है लेकिन…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics

Bihar Politics</span

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...