विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश को कई मुद्दों पर घेरा

पटना : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर

निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नाम के लिए चिंता कर रहे हैं.

मगर जो काम करते हैं उनको नाम की चिंता नहीं करनी होती वह जनता जानती है.

अटल बिहारी वाजपेई ने जो काम किया इसके लिए जनता उन्हें याद कर रही है.

मुख्यमंत्री नाम की चिंता से बाहर निकलिए.

उक्त बातें विजय कुमार सिन्हा ने पीएम मोदी जन्मदिन पर आयोजित

‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कही.

बिहार के विकास के लिए बीजेपी संकल्पित

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के गुंडाराज को आप जनता राज कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं.

लेकिन बीजेपी हमेशा बिहार के विकास के लिए संकल्पित है.

विजय सिन्हा ने विशेष राज्य दर्जा देने की मांग पर ये बोले

विशेष राज्य के दर्जा देने की मांग पर विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि

केंद्र सरकार ने सवा लाख करोड़ बिहार के विकास के लिए दिया, जिसका बंदरबांट हो गया.

भ्रष्ट लोगों की जमात बिहार में जो है विशेष राज्य के नाम पर और कितना पैसा कमाना चाहते हैं.

यूपीए की सरकार जब थी तो विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मानते थे, जो आज यह बात कह रहे हैं.

राजनीति में जब अस्थिरता नीतीश कुमार को लगती है तो विशेष राज्य का दर्जा

और जातीय जनगणना इन्हें याद आता है. विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष

होने के नाते मैंने कई बार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया.

गुंडाराज में कैसे होगा रोजगार और उद्योग का माहौल

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इस गुंडाराज में बिहार में रोजगार और उद्योग का माहौल कैसे पैदा होगा.

पहले गुंडाराज को खत्म करें, भ्रष्टाचार को रोके, ऑनलाइन आर्डर को सुधारें.

ऐसी स्थिति में जनता के हित में क्या काम होगा. महागठबंधन के साथ गले मिलकर नीतीश कुमार ने बहुत बड़ा पाप किया है.

विजय सिन्हा: बेगूसराय गोलीबारी आतंकी घटना

विजय सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय गोलीबारी एक आतंकी तरह की घटना है. 7 थानों से अपराधी गुजरते हैं और पुलिस को पता नहीं चल पाता है. मामले को छुपाने के लिए इस मामले में लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.पुलिस प्रशासन और उनका इंटेलिजेंट इस मामले में क्यों विफल हो गया. बीजेपी ने कभी भी किसी अपराधी को न संरक्षण दिया है न संरक्षित किया है. बीजेपी पर आरोप लगाने वाले चोर मचाए शोर जैसा हालात कर रहे हैं. वहीं पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन कहा कि पीएम मोदी ने देश को जोड़ने का काम किया है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...