छात्रों के लिए खुशखबरी, 2 मेडिकल कॉलेज को मिली एडमिशन की अनुमति

रांची : मेडिकल के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है राज्य के 2 मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की अनुमति मिल गई है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य के दो मेडिकल कॉलेज पलामू और हजारीबाग को एडमिशन

की अनुमति मिल गयी है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से बार बार आग्रह किया

गया था कि राज्य के बच्चों के भविष्य के बारे में जरूर ध्यान रखे.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार इन मेडिकल कॉलेजों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करेगी,

पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था हो इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है. एक तरफ संसाधनों की पूर्ति की जा रही

है  दूसरी तरफ शिक्षकों की कमी न हो इसके लिए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति अनुबंध पर की जा रही है.

आपको बता दें कि पिछली बार इन मेडिकल कॉलेजों में कम संसाधनो का हवाला देते हुए एडमिशन की

अनुमति रद्द कर दी गई थी. 27 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के

साथ हुए बैठक में भी इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठाया था. इस बार स्वास्थ्य मंत्री ने आधारभूत

सुविधाओं को दुरुस्त किया वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार पर लगातार दवाब बनाया कि एडमिशन का रास्ता साफ़ हो सके.

रिपोर्ट : मदन सिंह

ताड़ी के दीवानों के लिए खुशखबरी, चिलचिलाती धूप में नीरा से करेंगे गला तर, बिहारशरीफ में उत्पादन शुरु

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...