Advertisment

Delhi Assembly Election: 3 बजे तक 46.4 प्रतिशत हुआ मतदान

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 46.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक राजधानी में 33.16 फीसदी वोटिंग हुई थी। 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर हुआ था। जानकारी के मुताबिक, मुस्तफाबाद में 42.55 फीसदी मतदान हुआ था।

Delhi Assembly Election: 70 सीटों पर मतदान जारी

बता दें कि, राजधानी की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

वहीं आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।

Delhi Assembly Election: मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...