Delhi Assembly Election: 1 बजे तक 33.16 फीसदी हुई वोटिंग, जानिए सबसे ज्यादा कहां हुआ मतदान

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक राजधानी में 33.16 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मुस्तफाबाद में 42.55 फीसदी मतदान हुआ है।

Delhi Assembly Election: 70 सीटों पर मतदान जारी

बता दें कि, राजधानी की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

वहीं आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।

Delhi Assembly Election: मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा

बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...