राज्यपाल ने कहा छात्रों को अच्छा और ज़िम्मेदार इंसान भी बनायें संस्थान

रांची : आई.आई.एम. राँची के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए. उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसन्नता ज़ाहिर की और आई.आई.एम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि आई.आई.एम. राँची में उत्कृष्टता के विभिन्न केंद्र हैं, अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर फॉर पॉलिसी, लीडरशिप और गवर्नेंस को जीवंत ज्ञान केंद्र के रूप में तैयार किया गया है. जहां नेतृत्व, नीति और शासन में विद्वानों के विचार और सोच को परस्पर साझा किया जाता है.

उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि आदिवासी मामलों से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए इस संस्थान द्वारा बिरसा मुंडा जनजातीय मामलों के केंद्र की स्थापना की गई है. समावेशी विकास के सिद्धांत का पालन करने के लिए राज्यपाल ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने हैप्पीनेस सेंटर स्थापित करने की पहल करने के लिए IIM को बधाई दी, और कहा कि मुझे विश्वास है कि यह केंद्र न सिर्फ आई.आई.एम., राँची के परिवार को खुश रहने में बल्कि समाज और राज्य को भी खुशहाल रखने में मदद करेगा.

प्रिंसिपल्स फॉर रिस्पॉन्सिबल मैनेजमेंट एजूकेशन संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है जिसे वर्ष 2007 में दुनिया भर के स्कूलों में स्थिरता की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक मंच के रूप में स्थापित किया गया था जो आज के प्रोफेशनल विद्यार्थियों को विवेक के साथ भविष्य में होने वाले बदलाव को अपनाने  की क्षमता प्रदान करता है.

उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख और अग्रणी शिक्षण संस्थानों के रूप में आपका यह दायित्व है कि छात्रों को ऐसी मूल्यवान शिक्षा प्रदान करें जो उन्हें समाज व राष्ट्रहित में नैतिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें.

संस्थान केवल प्रोफेशनल मैनेजमेंट को तैयार करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें हमेशा अच्छे और जिम्मेदार इंसान बनाने हेतु भी प्रयासरत रहें.

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन को करेंगे संबोधित

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...

IIIT Ranchi Student Death: IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत...

IIIT Ranchi Student Death: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रांची में छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों में नाराजगी...