Advertisment

राज्यपाल CIMFR के 76 वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

धनबाद : सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद के 76 वें स्थापना दिवस में बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं धनबाद पुलिस अलर्ट है. आपको बता दें कि सिम्फ़र 2020-2021 में अपना प्लैटिनम जयंती वर्ष मना रहा है.

प्लैटिनम जयंती वर्ष समापन समारोह को ऑफलाइन मोड के साथ-साथ वेब-प्लेटफ़ॉर्म पर भी आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावे पद्म भूषण, पद्मश्री डॉ. विजय कुमार सारस्वत, सांसद पशुपति नाथ सिंह समेत कई बड़े वैज्ञानिक शामिल होंगे.

राज्यपाल इस कार्यक्रम में बरवा रोड परिसर में सीएसआईआर-सिम्फर प्लैटिनम जयंती स्मारक का लोकार्पण करेंगे. ईआईडी पैरी (इंडिया) लिमिटेड, चेन्नई के साथ मिलकर चेन्नई में ‘पोटौश एक्सट्रैक्शन फ्रॉम स्पेंट वॉश’ पर एक पायलट संयंत्र तैयार किया है. पायलट संयंत्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया जाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

 

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...