JPSC प्रारंभिक परीक्षा में हुई गड़बड़ी में को लेकर CBI जांच की मांग

रांची: जेपीएससी पीटी परीक्षा की सीबीआई जांच और जेपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान ज्ञापन के माध्यम से 7वीं से 10वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणामों के बाद उजागर भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने रमेश बैस को ज्ञापन सौंपते हुए आयोग के वर्तमान अध्यक्ष अमिताक्ष चौधरी को बर्खास्त करने की मांग की है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर राज्यपाल रमेश बैस को 06 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. जिसमें जेपीएसीसी प्रारंभिक परीक्षा के कटअफ अंक संबंधी जांच, क्रमवार क्रमांक के पास अभ्यर्थियों के सत्यता की जांच, मामले को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुए मुकदमों की जांच, पीटी परीक्षा के 40 दिन बाद 49 फेल अभ्यर्थियों को पास करने संबंधी जांच, परीक्षा नियमावली का पालन संबंधी जांच, पीटी परीक्षा के प्रश्नपत्र लिक होने संबंधी जांच की मांग की है.

मामले को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के होनहार युवक-युवतियां आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें पुलिसिया रौब और मुकदमों के तले दबाकर इनका भविष्य खराब करना चाहती है.

प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल रमेश बैस से अनुरोध किया कि आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त कर पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए.

इस भाजपा प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री व विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक भानु प्रताप शाही और सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल अवस्थी शामिल रहे.

बताते चलें कि जेपीएससी ने एक साथ 7वीं से 10वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी. जिसके परिणाम के विसंगतियों को लेकर झारखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा विपक्ष के नेता भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं. जिसे लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मामले के आलोक में राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग की है.

रिपोर्ट- मदन

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...