कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर में सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ की पूजा अर्चना

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग कोलकाता स्थित कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर (कालीघाट काली मन्दिर) का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।

सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा अर्चना

इसकी जानकारी देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के खुशहाल, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। माँ काली सभी का कल्याण करें। जय माँ काली!!’

बता दें कि, हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पश्चिम बंगाल गए हुए हैं। कल वे पश्चिम बंगाल में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में देश-विदेश से आए गणमान्यों की उपस्थिति में डेलीगेट्स, उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित किया।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...