24 को PM और 25 को राष्ट्रपति बिहार दौरे पर

पटना : बिहार के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह बहुत ही गहमागहमी रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर आ रहे हैं। वहीं देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को पटना आ रही हैं। इसलिए 24 और 25 फरवरी बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है।

दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को पीएमसीएच के 100 साल पूरा होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पटना आएंगी। इस मौके पर वह पीएमसीएच में बन रहे विश्वस्तरीय अस्पताल के पहले फेज के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति ने समारोह में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह किसानों के साथ संवाद करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री भागलपुर से ‘किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे बिहार के 80 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

यह भी देखें :

NDA के सभी दल कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होगी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे। यह कार्यक्रम कृषि विभाग से जुड़ा है और इसकी सारी तैयारी दोनों सरकारों के कृषि मंत्रालय द्वारा की जा रही है। मंत्री ने बताया कि एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से जुटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की राशि अब तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है, जिससे किसानों को अधिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...