Advertisement
Advertisement

RCP Singh की आईपीएस बेटी को भी मिला प्रमोशन लेकिन….

पटना: बिहार सरकार ने बिहार के आठ आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति की घोषणा की है। सभी आईपीएस अधिकारी 2018 बैच के हैं। इन आठ आईपीएस अधिकारियों में एक नाम कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की बेटी और लेडी सिंघम नाम से मशहूर आईपीएस लिपि सिंह का भी है। राज्य सरकार ने लिपि सिंह को भी प्रोन्नति दी है।

बता दें कि लिपि सिंह जब बाढ़ में एएसपी थी तब उन्होंने ही मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके47 मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उन्हें एसपी बनाया गया। लिपि सिंह लखीसराय और सुपौल में एसपी रही और उसके बाद फिर उन्हें अप्रैल 2023 में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) का कमांडेंट बना कर डिहरी भेज दिया गया। अब एक बार फिर वह चर्चा में आई हैं क्योंकि राज्य सरकार ने उन्हें प्रोन्नति दे दी है। प्रोन्नति के बाद लिपि सिंह अभी अपने वर्तमान पद पर ही पदस्थापित रहेंगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC मामले में फिर नहीं हुई सुनवाई, जस्टिस रहे मौजूद लेकिन…

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...