भाजपा के लोग JPSC परीक्षा परिणाम को लेकर कर रहे आंदोलन: इरफान

रांची: झारखंड विधानसभा के पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा गया. जिस दौरान विधानसभा सभापति सहित विधानसभा सदस्यों ने हेलीकॉप्टर हादसे में चौदह शहीदों सहित साहित्यकारों, पत्रकारों सहित कई मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की.

विधानसभा के बाहर जेपीएससी का मुद्दा गरमाया रहा. जहां पक्ष-विपक्ष आमने-सामने नजर आएं. जेपीएससी को लेकर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा परीणाम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा सही ढंग से हुई है. अमिताभ चौधरी का पक्ष लेते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने ही जेपीएससी को बदनाम किया है और कलंकित किया है. वर्तमान सरकार युवाओं को नौकरी देना चाहती है, वहीं भाजपा इसे राजनीतिक रूप देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं. उन्होंने जेपीएससी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनसे मिलने की बात कही. वहीं OMR शीट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं कोई सीबीआई ऑफिसर नहीं हूं.

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान को लेकर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही, नवीन जयसवाल, अमर बाउरी ने निशाना साधते हुए कहा कि इरफान अंसारी क्लिन चिट देने वाले कौन होते हैं. क्या वह जेपीएससी के सदस्य हैं या विधानसभा से बनी कमिटी के सदस्य हैं. वहीं भानु प्रताप शाही ने उनके शैक्षणिक योग्यता पर ही सवाल उठा दिया.

बहरहाल झारखंड राज्य जब से अलग हुआ है. तब से जेपीएससी का मुद्दा विवादों में ही रहा है. यही वजह है कि 21 सालों में केवल सात बार ही जेपीएससी ने परीक्षा आयोजित की है. इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किसी की भी हो, लेकिन झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ हमेशा से खिलवाड होता रहा है. जिसके कारण अबतक कई बार अभ्यर्थियों को न्यायालय का शरण लेना पड़ा है.

रिपोर्ट- प्रतीक

स्थापना दिवस पर जारी है जेपीएससी अभ्यर्थियों का धरना

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img