अवमानना मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सशरीर पेश हुए स्वास्थ्य सचिव, मामले में आज तीन बार हुई सुनवाई

रांची. अवमानना मामले में झारखंड हाईकोर्ट में स्वास्थ्य सचिव सशरीर पेश हुए। एक ही मामले में आज तीन बार सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया। कोर्ट ने कहा कि भविष्य में कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करें। साथ ही उन्हें रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष प्रस्तुत होकर पर्सनल बांड सबमिट करने का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य सचिव की ओर से महाधिवक्ता हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। स्वास्थ्य सचिव ने 4 बजे वर्चुअली पेश होकर अपने बाहर होने की जानकारी दी थी और कहा था कि 9 बजे कोर्ट में  सशरीर हाजिर रहूंगा इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को सशरीर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार के खिलाफ वारंट जारी किया था। एक अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने यह जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को वारंट की तामील करने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य सचिव को शाम 4 बजे तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

प्रार्थी डॉ. दीनानाथ पांडे की अवमानना याचिका पर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को उपस्थित होने का आदेश दिया था। पूर्व में स्वास्थ्य सचिव ने कोर्ट में आवेदन में देकर अवकाश पर होने की जानकारी दी थी उपस्थिति से छूट की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने उनका आवेदन खारिज कर दिया था। यह मामला पेंशन में कटौती के भुगतान से जुड़ा है।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...