झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट पर अगले आदेश तक रोक

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी और राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने निजी विश्वविद्यालयों की दलीलें सुनने के बाद राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में अपना जवाब दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी।

सरकार ने वर्ष 2024 में प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट लागू किया था, जिसका उद्देश्य निजी विश्वविद्यालयों में नियुक्ति और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित करना है। इस एक्ट के तहत निजी विश्वविद्यालयों में कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

हालांकि, सरला बिरला यूनिवर्सिटी और राधा गोविंद यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट में इस एक्ट को चुनौती दी है। उनका कहना है कि वे अपने एक्ट के तहत नियुक्तियां कर चुके हैं और सरकार का यह नया कानून उन पर नहीं थोपा जा सकता।

हाईकोर्ट का यह फैसला निजी विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के बीच इस मुद्दे पर विवाद को और गहराने का संकेत देता है। अब सभी की नजरें अप्रैल में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img