Delhi Election में आज नतीजे का दिन, 19 केंद्रों पर 8 बजे शुरू होगी मतगणना

डिजिटल डेस्क : Delhi Election में आज नतीजे का दिन, 19 केंद्रों पर 8 बजे शुरू होगी मतगणना। Delhi Election में आज नतीजे का दिन है। जनता के फैसले पर सत्ता का फैसला होना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी।

इस बार के चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार हैं। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 19 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। पूरे देश की नजरें इन नतीजों पर लगी हुई है।

70 विधानसभा सीटों की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।  चुनाव के नतीजे eci.gov.in या results.eci.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं।

दोपहर 12 बजे तक तस्वीर होगी साफ…

Delhi विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। 70 विधानसभा सीटों की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगले 5 साल किसकी सरकार होगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

सभी ईवीएम को 11 जिलों में बनाए गए 70 स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी।

स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल 5 हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।

Delhi Election में आज 9 बजे आएगा पहला रुझान…

संकेत है कि सुबह नौ बजे के बाद मतगणना का पहला रुझान आएगा। दिल्ली में मतों की काउंटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौंबद इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजरें रख रही हैं।

दो कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को मतगणना केंद्रों के अंदर तैनात किया गया है, जबकि बाहरी घेरे में दिल्ली पुलिस के जवानों की निगरानी है। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे जारी रहेगी। मतगणना केंद्रो के आसपास भी पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। मतगणना केंद्रो के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाएगी।

दिल्ली में मतगणना का सांकेतिक चित्र
दिल्ली में मतगणना का सांकेतिक चित्र

Delhi Election में आज नतीजे के लिए चुनाव आयोग ने की है व्यापक तैयारी

दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान किया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पांच हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं।

इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे।

इसके बाद ईवीएम और आखिर में हर विधानसभा में पांच-पांच वीवीपैट मशीन की क्रॉस मैंचिंग होगी। हर विधानसभा में 14 काउटिंग टेबल लगाई गई हैं। हर विधानसभा में 10 से 15 राउंड होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैंट विधानसभा का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। यह सीट पर सबसे कम 78 हजार के करीब मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में यहां पर जल्दी परिणाम आ सकता है। वहीं विकासपुरी विधानसभा में 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित होने की उम्मीद है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...