रांची में बर्ड फ्लू की दस्तक, सतर्कता बढ़ी

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बिरसा वेटरनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म के मुर्गों के सैंपल की जांच में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। 5 और 6 फरवरी को आईसीएआर-एनआईएचएसएडी, भोपाल में हुई जांच के बाद इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने 10 किलोमीटर के दायरे में पक्षियों की निगरानी शुरू कर दी है।

इसके तहत वन क्षेत्र में मौजूद पक्षियों के वेस्ट कलेक्शन और सैंपलिंग की जाएगी, जबकि पोल्ट्री फार्म के शेष मुर्गों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा। संक्रमित क्षेत्र को पूरी तरह से साफ कर संक्रमण मुक्त किया जाएगा।

संक्रमण फैले इलाके के एक किलोमीटर के दायरे में जिला प्रशासन के सहयोग से कुक्कुट पालन का सर्वेक्षण किया जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img