Advertisment

15 को Buxar आयेंगे सीएम, तैयारी जोरों पर, डीएम ने कहा…

बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत बक्सर जायेंगे। बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा की तैयारी जोरों से चल रही है। प्रगति यात्रा को लेकर जिलाधिकारी समेत पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारी में जुटा हुआ है। शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य अपने दल बल के साथ राजपुर पंचायत सरकार भवन और जलशोध संस्थान का निरीक्षण किया।

इस के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत तैयारी का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने धीमी कार्य प्रगति देख कर भड़क उठे और कर्मियों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि अभी सीएम की यात्रा का रूट चार्ट फाइनल नहीं हुआ है। रूट फाइनल होते ही सड़क मरम्मत के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने मॉडल पंचायत सरकार भवन राजपुर कला परसनपाह मे बने ई लाइब्रेरी भवन, डाकघर, बैंक, नक्षत्र वाटिका, बुद्धा पार्क, गुलाब वाटिका, आरटीपीएस काउंटर आदि का निरीक्षण करते हुए अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर धीरेंद्र मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव राकेश कुमार, एसडीपीओ डुमराव अफाक अख्तर अंसारी सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Hindu महिला की हुई मौत तो परिजनों ने कब्रिस्तान में दफनाया, ये है कारण

बक्सर से दिनेश राय की रिपोर्ट

Buxar Buxar Buxar

Buxar

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...