रांची से अयोध्या जाना हुआ आसान, नई Train को पीएम मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी, रामलला के कर सकेंगे दर्शन

Jharkhand: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खासकर रामभक्तों के लिए अच्छी खबर है, अब अयोध्या में रामलला का दर्शन करने जाने वालों को रांची से सीधी Train मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

लोहरदगा,टोरी होते चलेगी ट्रेन

बता दें पुरुलिया-आनंद विहार Train हफ्ते में एक बार को चलेगी। इस ट्रेन की मांग पलामू सांसद बीडी राम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की थी। इस Train की रुट की बात करें तो ट्रेन पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा , जपला, बनारस, अयोध्या, लखनऊ होते हुए आनंद विहार दिल्ली जाएंगी।

ट्रेन का टाइम टेबल

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14022 प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से सुबह 5:00 बजे खुलेगी और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा भभुआ रोड स्टेशन पर रुकते हुए सासाराम जंक्शन पर उसी रात 11:50 बजे पहुंचेगी। सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर ठहराव के बाद यह सोननगर, जपला और गढ़वा होते हुए रांची व पुरुलिया तक जाएगी।

वापसी में यह ट्रेन संख्या 14021 के रूप में प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:10 बजे पुरुलिया से खुलेगी। अधिकृत स्टेशनों पर रुकते हुए यह शनिवार सुबह 4:30 बजे सासाराम पहुंचेगी और आगे विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

सांसद ने जताया आभार

इस ट्रेन के लिए पलामू सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया और कहा कि इस ट्रेन से रांची व पलामू क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा।

 

 

 

 

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...