Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna: छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, ये हुआ बरामद

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने चेन छिनतई की घटना का 12 घंटे में ही उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने छीने गए चेन के साथ ही तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। मामले में दीघा थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देश पर दीघा थाना क्षेत्र के जेपी सेतु सड़क पर बीती रात वाहन जांच की जा रही थी। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को जैसे ही रोका दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन लोगों ने बीती शाम कुर्जी मोड़ के समीप एक महिला से चेन की छिनतई की थी और इस तरह की घटना में उनके साथ अजीत नामक एक अन्य युवक भी शामिल है। दोनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर एक अन्य युवक अजीत कुमार को छीने गए सोने के चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे लोग राजधानी पटना में छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं। गिफ्तार युवकों की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के राजकुमार का पुत्र साजन कुमार, राजू राम का पुत्र साजन कुमार और राजकुमार राम का पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से छिनतई की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छिनतई का सोने का चेन भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गया का कुख्यात तस्कर चढ़ा STF के हत्थे, पुलिस लंबे समय से कर रही थी तलाश

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...