Patna: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना सहित बिहार में क्राइम का ग्राफ दिनों पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। बिहार में आए दिन लूट, हत्या और चोरी की घटना हो रही है। ताजा मामला पटना से है। पटना में महिला प्रिंसिपल से तीन लाख 10 हजार रुपए की छिनतई हुई है। मामले के छानबीन में पुलिस जुट गई है। सचिवालय थाना के राजवंशी नगर की घटना बतायी जा रही है। पटना के सचिवालय थाना अंतर्गत बेली रोड के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। घटना को जानकर इलाके के लोग भी हैरान रह गए।

आपको बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं। प्रिंसिपल ने घटना सूचना थाने को दी है। सूचना मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : Patna में दिनदहाड़े बदमाशों ने की छिनतई, पुलिस जुटी जांच में…
यह भी देखें :
Patna से चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















