पूर्व राष्ट्रपति ने 3 दिवसीय किसान उन्नति मेला-2025 का किया उद्घाटन

517
पूर्व राष्ट्रपति ने 3 दिवसीय किसान उन्नति मेला-2025 का किया उद्घाटन
Advertisment

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय किसान उन्नति मेला 2025 का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। आठ फरवरी से शुरू हुए मेला के दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों के समक्ष आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण विभिन्न तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे किसानों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका बढ़ जाने की बात उन्होंने कही।

Advertisment

उन्होंने रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से खेती को हो रहे नुकसान की चर्चा करते हुए प्राकृतिक खाद के उपयोग का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने सहकारिता के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल के रूप में अपने अनुभव को साझा की और राष्ट्रपति बनने के बाद खुद के लिए लोगों द्वारा किए जा रहे संबोधन की भी चर्चा की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अगस्त 2015 में बिहार की धरती पर आने का सौभाग्य मिला।यहां पांच साल बिहार की धरती की सेवा के लिए आया था। पौने दो साल में मुझे दिल्ली बुलाया गया और मैं राष्ट्रपति भवन पहुंच गया लेकिन एक इतिहास है।जिसे मैं मानता हूं। सचमुच में बिहार के राज्यपाल से और सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचने का ये जो श्रेय जाता है। वह बिहार की धरती पर जाता है। आप सबके आशिर्वाद को जाता है।

यह भी देखें :

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह बात मैं नहीं जानता था। जिस दिन यह घोषणा हुई उस दिन नीतीश बाबू आए और उन्होंने कहा कि आप पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो सीधे राज्यपाल से राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। आपके पहले जाकिर हुसैन राज्यपाल से उपराष्ट्रपति बने। फिर राष्ट्रपति बने। मैंने कहा कि अभी लगभग दो साल हीं बिहार की सेवा की है बहुत अच्छे लोग हैं।मुझे पौने दो साल में जो सम्मान मिला। उसे मैं आज भी याद रखता हूं। सही मायने में बिहार की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो या और किसी के। सभी यही कहते हैं कि मैं आपको राष्ट्रपति तो मानता हूं लेकिन उसके साथ-साथ मैं आपको बिहारी राष्ट्रपति कहता हूं। ये बिहारी राष्ट्रपति की पदवी सिर्फ मुझे हीं मिलने का सौभाग्य मिला है। आप सबसे मिला।आपकी धरती से मिला। उसको मैं सिर माथे लगाता हूं। कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला में कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं। सरकारी विभाग के अलावा प्राइवेट लोग भी अपने-अपने उत्पाद का स्टॉल लगाए हुए हैं। इस मेला में पशुपालक एवं अनुसूचित जाति के किसानों के अलावा लखपति दीदियां भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़े : सांसद व मंत्री की मौजूदगी में मंच पर ही सो गए 2 विधायक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement