जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेचा मुर्गा-अंडा

Ranchi–भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर मुर्गा-अंडा की बिक्री करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए गए. मौके पर “ देखो हेमंत सरकार की माया, युवाओं को ठग कर मुर्गा बेचवाया” का नारा लगाया जा रहा था.

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा युवाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन कर स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी गई थी. भाजपा कार्यकर्ता इसी बात को लेकर आक्रोशित थें और मुख्यमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे थे.413dcd80 7426 4b44 ab67 ef7b89ff99fe 22Scope News

यहां बता दें कि रोजगार हेमंत सोरेन का चुनावी वादा था. बड़े स्तर पर नियुक्तियां किए जाने की बात कही गई थी. वर्ष 2021 को नियुक्तियों का वर्ष कहा गया था.

लेकिन हालात उसके विपरीत है. पारा शिक्षक से लेकर जेपीएससी अभ्यर्थी लम्बे समय से सड़क पर जमे हुए हैं. काफी जद्दोजहद के बाद सरकार को किसी तरह पारा शिक्षकों के आन्दोलन को समाप्त करने में सफलता तो मिल गई, लेकिन जेपीएससी अभ्यर्थी अभी भी सड़क पर जमे हुए हैं. इसके साथी जेपीएससी नियुक्ति में कई गड़बड़ियां सामने आ गई. आखिरकार जेपीएससी को अपनी भूल स्वीकार करते हुए 57 अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम को भी रद्द करना पड़ा. अब तक बड़े स्तर पर कोई अन्य नियुक्ती नहीं भी नहीं की गई.

भाजपा युवा कार्यकर्ता इसी को मुद्दा बना कर रोजगार देने के मामले में वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अंडा-मुर्गी बेच कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थें.

रिपोर्ट-मदन 

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...