आखिर क्यों भाजयुमो कार्यकर्ता बेचने लगे अंडा, मुर्गा और ऑमलेट ?

हजारीबाग: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अंडा और मुर्गा बेचने के बयान के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर स्टॉल लगाया. स्टॉल में इन्होंने अंडा और मुर्गा बेचने के साथ ऑमलेट भी बनाया. लोगों को बॉइल अंडा बेचते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री युवाओं को लॉलीपॉप थमाया है. जिसमें बताया है कि बेरोजगार अंडा और मुर्गा बेचे. इसकी का विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ठेला लगाकर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि होमगार्ड अभ्यर्थियों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है. वहीं जेपीएससी पीटी परीक्षा परीणाम का घोटाला भी उजागर हो गया है. भाजयुमो हजारीबाग के माध्यम से इन सभी जनमुद्दों और सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

इस संबंध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि विगत कुछ दिनों पहले आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं को लॉलीपॉप देते हुए कहा कि आप अंडा बेचिए, मुर्गा बेचिए, वहीं उन्होंने होमगार्ड नियुक्ति और जेपीएससी मामला पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारों को 5-5 हजार रूपए देने का वादा किया था. लेकिन सरकार ने युवाओं को कुछ नहीं दिया. मुख्यमंत्री ने युवाओं को ठगने का काम किया है.

आपको बता दें कि रांची के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर में गुरूवार को अंडा और मुर्गा बेचा था.

रिपोर्ट- आशीष

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...