बोकारो में AJSU ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन, JPSC का मामला गहराया

बोकारो: आजसू पार्टी ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. आजसू के केन्द्रीय महासचिव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोकारो जिले में पार्टी के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा हुई. कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय महासचिव ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार एक गूंगी-बहरी सरकार है. जिसे जनता, जनहित और जन-कल्याण से कोई मतलब नहीं है. हेमंत सरकार सिर्फ अपने चहेते लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है और अपना जेब भरने में लगी हुई है. उन्हें जन समस्या से कुछ भी लेना-देना नहीं है. यह सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है. जेपीएससी के मुद्दे पर पूरे भारत में झारखंड ने कीर्तिमान स्थापित कर लिया है.

गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पार्टी जनता के आवाज को सदन में उठाएगी. जिसका जवाब सरकार के लोगों को देना होगा. जनता की समस्या को उठाते हुए समाधान का प्रयास करेंगे. चाहे वह जेपीएससी का मुद्दा हो या जल, जंगल, जमीन का मुद्दा. वो सभी मुद्दों को सड़क से सदन तक ले जाने के लिए तैयार हैं. हमारी कोशिश रहेगी कि अपने क्षेत्र के लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सदन में रखूं और समाधान की कोशिश करूं.

रिपोर्ट- चुमन 

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...