Commercial Advertisment

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हम पार्टी का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

पटना : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी की ओर से आज पटना के बापू सभागार में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम व हम प्रमुख जीतनराम मांझी, मंत्री संतोष सुमन के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यह सम्मेलन किया जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि बिहार के सभी पंचायत से कार्यकर्ता आज जुटे हैं। हजारों महिलाए भी पहुंची हैं। हमारे संरक्षक ने सभी लोगों को मैसेज दिया है कि कैसे आगे पार्टी का विस्तार करे और कैसे चुनाव लड़े। आज कार्यकर्ता से हम मिले ये आगे ताकत देगी। आगामी चुनाव में 40 लोकसभा सीट कैसे जीते इसके लिए आज सम्मेलन किया गया।

वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि सब सीएम नीतीश कुमार के निर्देश से चलता है। शिक्षा विभाग भी अच्छे से काम कर रहा है। तेजस्वी यादव की यात्रा पर कहा कि पहले तो किसी के पीछे चल रहे थे। तेजस्वी यादव के अंदर कुछ तो कॉन्फिडेंस आया। जनता के बीच गए है तेजस्वी यादव तो माफी मांगेंगे। 15 साल में जो जंगलराज में उन्होंने किया है, इसलिए माफी मांगे, शायद जनता माफ कर दे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...