Commercial Advertisment

टोल प्लाजा के पास टोल टैक्स को लेकर विवाद, कुंभ मेला परिवार के साथ मारपीट

सासाराम : रोहतास जिले के शिवसागर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित टोल प्लाजा के पास टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान टॉल प्लाजा के कर्मी और कुंभ मेला से लौट रहे एक परिवार के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिला सहित पांच लोगों को छोटी आई है। घायल प्रमिला देवी, नीतिश सिंह, मोनू सिंह, सिद्धेश्वर सिंह और रंजन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यह लोग औरंगाबाद के रहने वाले हैं और कुंभ मेला से स्नान कर लौट रहे थे। बताया जाता है कि शिवसागर के पास स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। कार चालक का फास्टैग में तकनीकी खराबी हो गई।

वहीं टोल प्लाजा के कर्मी फास्ट्रेक नहीं कम करने पर कैश की डिमांड करने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया। आप है कि टोल प्लाजा के कर्मियों ने कार सवार परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमें एक महिला भी घायल हुई है। सूचना पर सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार दलबल के साथ पहुंचे तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। कुंभ मेला से लौट रहे परिवार के साथ मारपीट की घटना का स्थानीय लोगों ने भी निंदा की है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में BJP की जीत, सासाराम में मना जश्न

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...