जमुई : जमुई के सदर अस्पताल में स्थित आइडीएसपी कार्यालय में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपए के सामान जल गए, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण शामिल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद मरीज के परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली मंजिल से धुआं निकलते देखा। इसके बाद वरीय पदाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और दमकल कर्मियों ने तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कार्यालय कक्ष में रखे एसी, फ्रीज, आलमीरा, इन्वर्टर बैटरी, कम्प्यूटर, प्रिंटर मशीन और कुर्सी टेबल सहित अन्य जरूरी कागजात जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कार्यालयों में भी धुआं फैल गया।
यह भी देखें :
बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण सभी कार्यालय बंद थे और इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद सदर अस्पताल के अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़े : प्राचार्य ने नहीं करने दिया सरस्वती पूजा, ग्रामीण आक्रोशित, CO ने किया हवन
ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट


















