Barkagaon: ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

Barkagaon: पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों के पास से कुल 11.37 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। वहीं दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के निर्देशन व नेतृत्व में गठित में टीम को गुप्त सूचना की मिली कि बसेरिया मोहल्ला स्थित नदी के किनारे कुछ लड़कों के द्वारा नशीली पदार्थ एवं ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व एवं निर्देशन में एक टीम गठित कर छापामारी की गई।

Barkagaon: ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

छापामारी में बड़कागांव बसरिया निवासी विशाल सोनी उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय आदित्य सोनी एवं रजनीश सोनी (उम्र करीब 28 वर्ष) पिता स्वर्गीय आदित्य सोनी बसेरिया मोहल्ला थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग को पकड़ा गया। दोनों को तलाशी लेने के क्रम में विशाल सोनी उर्फ छोटू के पास से 5.12 ग्राम ब्राउन सुगर एवं 21120 रुपये कैश एवं रजनीश सोनी के पास से तीन पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 6.25 ग्राम) एवं 21120 रुपये नगद बरामद किया गया।

Barkagaon: दोनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 31/25 दिनांक 11.0.225 धारा 21b/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों प्राथमिक अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। साथ ही इसके दो साथी रईस महतो एवं बलराम महतो फरार हैं, जिसे भी पुलिस तलाश कर रही है।

शिवनारायण साहु की रिपोर्ट

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...