बोकारो इस्पात संयंत्र के पास ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन, ये है इनकी मांगे

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के पास सेक्शन के समक्ष ठेका मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जिसमें यातायात ट्रैफिक विभाग के मजदूर भी शामिल हुए. ये लोग बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस 1 इन गोल्ड मोल्ड फाउंड्री के ठेका मजदूर हैं.

प्रदर्शन में शामिल बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के जनरल सेक्रेटरी रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि जून माह से इन गोल्ड मोल्ड फाउंड्री एसएमएस 1 के ठेका मज़दूरों को प्रबंधन ने काम से बैठा दिया है. कई बार इन गोल्ड मोल्ड फाउंड्री के प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. बैठक में कहा गया कि तीनों शिफ्ट में मजदूरों को लिया जाएगा, मगर अभी तक उस पर कोई पहल नहीं की गई. लिहाजा मजदूर अब सड़क पर आ गए हैं और आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि यातायात ट्रैफिक विभाग में भी मिनिमम वेज रिवीजन के सवाल पर चार मजदूरों को बैठा दिया गया. उन्होंने कहा कि जो भी मजदूर मिनिमम वेज रिवीजन के सवाल को उठाता है, उसे काम से बैठा दिया जाता है. यहां के प्रबंधन और ठेकेदार के बीच गठजोड़ के कारण मजदूरों को मिनिमम वेज से भी वंचित कर दिया जा रहा है. इसलिए बोकारो इस्पात कामगार यूनियन इन मजदूरों के साथ खड़ा है और आंदोलन कर रही है. आने वाले 28 तारीख को भी रेल भवन पर हम लोग प्रदर्शन करेंगे और अगर इस पर भी मैनेजमेंट नहीं चेती तो पूरे प्लांट के मजदूर एक होकर आंदोलन करेंगे.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

देव प्रभा आउटसोर्सिंग के मजदूरों ने काम किया ठप, जानिए क्या है मामला

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...