महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार होने पर बोले CM Yogi – यह ऐतिहासिक घटना…

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज / लखनऊ : महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार होने पर बोले CM Yogi – यह ऐतिहासिक घटना…। महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा से ऐन पहले संगम में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का नया कीर्तिमान बनने पर CM Yogi आदित्यनाथ ने सधी हुई टिप्पणी की है।

मंगलवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए CM Yogi ने महाकुंभ 2025 की भी चर्चा की।

अपने संबोधन में CM Yogi ने कहा कि – ‘…प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, जो एक ऐतिहासिक घटना है।

…भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है। एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है ?’

महाकुंभ पर बिना नाम लिए अखिलेश पर बरसे CM Yogi

इसी क्रम में बीते दिनों महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के महाजाम में फंसने के दौरान यूपी के प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने Yogi सरकार को निशाने पर लिया था। साथ ही अखिलेश यादव ने सीधे CM Yogi और पूरी भाजपा को निशाने पर लिया था। मंगलवार को लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने उसी प्रकरण पर बिना नाम लिए जमकर सुनाया।

मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।
मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…जीवन भर VVIP ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं। कुछ लोग इसे VIP स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि महाकुम्भ समरसता और आस्था का संगम है।

…यहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं। लेकिन ये नकारात्मकता फैलाने वाले कौन लोग हैं?

…ये वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर सरकार की VVIP ट्रीटमेंट लिया है और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था।

…ये वही लोग हैं जो नकारात्मकता पैदा करके भारत और सनातन के विरोध में सदैव खड़े रहते हैं और दुष्प्रचार करने में मशगूल रहते हैं।’

लखनऊ के कार्यक्रम में मंगलवार को सीएम योगी
लखनऊ के कार्यक्रम में मंगलवार को सीएम योगी

महाकुंभ पर आलोचना करने वालों पर CM Yogi ने खूब कसे तंज…

CM Yogi आदित्यनाथ ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘जब भी कोई नई योजना शुरू होती है, तो कुछ लोगों को केवल कमियां निकालने की आदत होती है। जब पाइपलाइन बिछाई जाती है, तो सड़कें खुदाई के कारण खराब हो जाती हैं, लेकिन जब वह कार्य पूरा होता है, तो लोगों को सुविधा मिलती है।

…जब हम 4 करोड़ लोगों को आवास देते हैं तो वे कहते हैं कि अभी बहुत लोग बाकी हैं उनको बताना चाहता हूं कि 3 करोड़ आवास और स्वीकृत किए जा चुके हैं। जो लोग पहले केवल VIP सुविधाएं भोगते थे, वही आज आम जनता को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

…पहले की सरकारें सिर्फ गरीबी हटाने के नारे देती रहीं, लेकिन हकीकत में गरीबों की संख्या लगातार बढ़ती गई। मोदी सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीबी उन्मूलन का वास्तविक कार्य किया। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया।

…प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। अब तक 4 करोड़ गरीबों को मकान मिल चुके हैं, 12 करोड़ शौचालय बने हैं, 10 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ये सभी योजनाएं अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रही हैं।’

मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।
मंगलवार को महाकुंभ को लेकर लखनऊ में बोलते सीएम योगी।

महाकुंभ 2025 को लेकर सही साबित हुआ CM Yogi का अनुमान…

महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा से ऐन पहले संगम में डुबकी लगाने वालों का नया कीर्तिमान बनते ही CM Yogi आदित्यनाथ का अनुमान सत्य हो गया है। इसने सियासी तौर पर CM Yogi पर हमलावर रहे सियासतदां लोगों को भी भौंचक्क कर दिया है। महाकुंभ 2025 के आधिकारिक तौर पर शु्रू होने से पहले ही CM Yogi ने सार्वजनिक पर एकाधिक बार कहा था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

CM Yogi ने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। वह अनुमानित संख्या मंगलवार 11 जनवरी को पार हो गई। अभी इसमें लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। प्रयागराज में तीनों अमृत स्नान (मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी) के बाद भी श्रद्धालुओं -स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर्व के बाद भी श्रद्धा का जबरदस्त उत्साह लोगों को संगम तट तक खींच कर ला रहा है।

संगम में श्रद्धालुओं के सैलाब का विहंगम दृश्य।
संगम में श्रद्धालुओं के सैलाब का विहंगम दृश्य।

मंगलवार की सुबह पौ फटने से पहले से लेकर दिन के 10 बजे तक नए 74.96 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम में पावन डुबकी लगा ली। इसी के साथ महाकुंभ 2025 में पौष पूर्णिमा से शुरू हुए पावन संगम स्नान में माघ पूर्णिमा से ऐन एक दिन पहले तक कुल 45 करोड़ 48 लाख 96 हजार श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों ने संगम में पावन डुबकी लगाकर अपने को धन्य कर लिया।

अभी महाकुम्भ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है। एक दिन पहले यानी बीते 10 फरवरी को संगम में पावन डुबकी लगाने वालों की कुल संख्या 44.74 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

11 फरवरी मंगलवार की सुबह  सुबह आठ बजे तक 49.68 लाख लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद कुल स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। फिर 10 बजे तक 11 फरवरी के स्नानार्थियों की अपडेट संख्या जारी होने पर अब तक संगम में पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े 45 करोड़ तक पहुंच चली है जिसके कि मंगलवार शाम तक 46 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...