Breaking: 18 फरवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 18 फरवरी को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 4 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

18 फरवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार दिनांक 18 फरवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बता दें कि, इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 29 जनवारी को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें छह प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। बैठक में नगर विकास विभाग के निर्माण कार्य में जीएसटी में वृद्धि को मंजूरी दी गई थी। झारखंड उच्चतर शिक्षा सम्मान कार्यक्रम को मंजूरी मिली थी। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 9 प्रकार का सम्मान दिया जाएगा।

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...