Advertisement
Advertisement

Jharkhand cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, छह प्रस्तावों पर लगी मुहर

Jharkhand cabinet: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें छह प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में नगर विकास विभाग के निर्माण कार्य में जीएसटी में वृद्धि को मंजूरी दी गई। झारखंड उच्चतर शिक्षा सम्मान कार्यक्रम को मंजूरी मिली। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 9 प्रकार का सम्मान दिया जाएगा।

यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुआ। इसको लेकर सरकार ने कल ही अधिसूचना जारी कर दी थी। कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि मंत्रिपरिषद की बैठक 29 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। झारखंड कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य की चिकित्सा महाविद्यालयों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों के संचालन के लिए नियुक्ति के लिए पद सृजन की मंजूरी दी गई। साथ ही राज्य कर्मी बीमा योजना लागू करने के मामले को भी मंजूरी दी गई। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि थानों के अनुसंधानकर्ता को 25 हजार रुपये तक का मोबाइल फोन मिलेगा।

Commercial Advertisment

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...

Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा...

 Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री गिरा। 10 से 12 नवंबर तक कई जिलों में बारिश, कोहरा और...