JDU के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, मढ़े आरोप

सासाराम: जदयू के कार्यक्रम के दौरान सासाराम के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार कुशवाहा ने प्रभार ग्रहण किया है. अजय कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू के जिला कमिटी में विवाद बढ़ गया है. उनके स्वागत समारोह स्थल पर सासाराम में सदस्यों ने विरोध किया. शुक्रवार को रोहतास जिला के जदयू के कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष का विरोध किया. ओझा टाउन ह़ॉल सासाराम में आयोजित स्वागत समारोह स्थल पहुंचकर कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

विरोध करने वाले में मुख्य रूप से डेहरी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने नए जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा पर फर्जीवाड़ा सहित अपहरण आदि के कई आरोप मढ़ दिए. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर पैसा लेकर रोहतास जिला अध्यक्ष बनाने की बात कही.

वहीं जदयू सासाराम प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष तौसीफ आलम ने कहा कि जिला अध्यक्ष जदयू में कभी रहे ही नहीं हैं. पार्टी विरोधी कार्य करने वाले व्यक्ति को जिला अध्यक्ष कैसे बनाया गया. पार्टी के वरीय नेता को बताना होगा, जबकि उनकी सदस्यता रसीद भी नहीं है, वहीं इस मामेल में जदयू के नए रोहतास जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता अभी नाराज चल रहे हैं. जिस कारण से वो विरोध कर रहे हैं. समय बीतने के साथ सबकुछ सही हो जाएगा और लोगों का समर्थन प्राप्त होगा. मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढूं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का कार्यकर्ता बना सकूं.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...