Jamshedpur: 1.8 Kg गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल भी बरामद

Jamshedpur: पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान 1.8 Kg गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jamshedpur: गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गश्ती अभियान के दौरान टेल्को थाना अंतर्गत हुडको डैम के पास 10 फरवरी की रात 9:00 बजे के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा तो उसकी जेब से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

साथ ही आरोपी के पीठ वाले बैग में दो पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 1 किलो 865 ग्राम है। इसकी बाजार कीमत 35 हजार रुपये बताए जा रहे हैं। यह जानकारी जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने आज संवाददाता सम्मेलन में दी।

Jamshedpur: पिस्तौल भी बरामद

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से वह गांजा लेकर आ रहा था। पिस्टल के संबंध में उन्होंने बताया कि एक अपराधी से वह पिस्टल लिया है। पुलिस अभी और जांच एवं पूछताछ कर रही है।

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...